भाजपा की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-25 में पार्टी ने चुनावी और सामान्य प्रचार पर 3,335.36 करोड़ रुपये खर्च किए, जो 2019-20 से ढाई गुना अधिक है. इस अवधि में 2024 के लोकसभा और आठ राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए थे. वहीं कांग्रेस ने 2024-25 में चुनाव लड़ने पर 896.22 करोड़ रुपये खर्च किए थे.