अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
केंद्र सरकार ने रॉयटर्स की उस रिपोर्ट को ख़ारिज किया है, जिसमें स्मार्टफोन कंपनियों से डिवाइस का सोर्स कोड यानी फोन को चलाने वाले मूल प्रोग्रामिंग निर्देश, साझा करने की बात कही गई थी. सरकार का कहना है कि कोई अंतिम नियम नहीं बना है, वहीं डिजिटल अधिकार संगठनों ने पारदर्शिता और प्राइवेसी को लेकर सवाल उठाए हैं.
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की कमेटी ने 21 मौतों पर अपनी रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें पंद्रह की वजह उल्टी-दस्त को माना गया है. इंदौर प्रशासन ने दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त के कारण छह लोगों की मौत की पुष्टि की है. हालांकि, स्थानीय लोगों ने कहा है कि दूषित पानी पीने से फैली बीमारी के कारण अब तक छह महीने के एक बच्चे सहित 23 मरीज़ों की मौत हो
सुप्रीम कोर्ट ने अपने पति को खो चुकी एक महिला को ससुर द्वारा गुज़ारा-भत्ता दिए जाने संबंधी मामले में फैसला सुनाते हुए मनुस्मृति के उस श्लोक का ज़िक्र किया, जिसमें कहा गया है कि माता, पिता, पत्नी और पुत्र को कभी नहीं छोड़ना चाहिए और जो व्यक्ति ऐसा करता है उसे दंडित किया जाना चाहिए.
सरकार द्वारा '10 मिनट डिलीवरी' की ब्रांडिंग पर रोक का देशभर के गिग वर्कर्स संगठनों ने स्वागत किया है, साथ ही इस दिशा में अन्य ज़रूरी सुविधाएं और समस्याओं की ओर ध्यान देने का भी आग्रह किया है, जिसमें उचित वेतन संरचना, सामाजिक सुरक्षा लाभ और पारदर्शी नीतियां लागू करना शामिल है.
योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयानों व आयोजनों के ज़रिये ‘अखंड भारत’ की अवधारणा को नए सिरे से सार्वजनिक किया जा रहा है. इतिहासकार इसे तथ्यहीन और राजनीतिक नारा बताते हैं, जो हिंदुत्व की वैचारिक परियोजना, इतिहास की पुनर्व्याख्या और धार्मिक राष्ट्रवाद से गहराई से जुड़ा है.
ऐसे समय में जब भारत को आर्थिक, वैज्ञानिक, सामाजिक और नैतिक रूप से आगे बढ़ने पर चर्चा करनी चाहिए, यह दुखद है कि एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी 'बदले' की भाषा बोल रहा है. एनएसए की भूमिका वास्तविक ख़तरों के ख़िलाफ़ देश को एकजुट करने की होनी चाहिए, न कि ऐतिहासिक घावों को कुरेदकर समाज को बांटने की.
संपर्क करें

