अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
ग़ैर-सरकारी संगठन लोक प्रहरी द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को मुक़दमे से आजीवन संरक्षण देने वाले क़ानून को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. याचिकाकर्ता का कहना है कि ऐसी छूट, जो राष्ट्रपति या राज्यपालों को भी प्राप्त नहीं है, चुनाव अधिकारियों को नहीं दी जानी चाहिए.
‘भ्रष्टाचारियों का संरक्षण’ बनाम ‘ईमानदार अफसरों की रक्षा’: धारा 17ए पर सुप्रीम कोर्ट का खंडित फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने लोक सेवकों की जांच से पहले मंज़ूरी अनिवार्य करने वाले भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए की वैधता पर खंडित फैसला सुनाया. एक ओर जस्टिस बीवी नागरत्ना ने इसे असंवैधानिक क़रार दिया, तो जस्टिस विश्वनाथन ने इसे निरस्त करने से असहमति जताते हुए इसे सीमित करने का समर्थन किया.
महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के तहत लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनज़र राज्य चुनाव आयोग ने महायुति के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार को 'मुख्यमंत्री-माझी लाडकी बहिन' योजना की जनवरी की क़िस्त समय से पहले जारी करने से रोक दिया है.
कैग की रिपोर्ट्स में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अमल में गंभीर ख़ामियां सामने आने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार के इस प्रमुख योजना में अनियमितताओं को लेकर समयबद्ध और निष्पक्ष जांच की मांग की है. कैग की रिपोर्ट में इस योजना के विभिन्न चरणों में बड़े पैमाने पर डेटा में हेरफेर, वित्तीय कुप्रबंधन और कमज़ोर निगरानी की ओर इशारा किया गया है.
कोई व्यक्ति जब एक लोकतांत्रिक परिवेश में बोलता है, वह यह शर्त कैसे लगा सकता कि उसे सुना ही जाए. आप बोलिए, मगर सुनने का अधिकार श्रोताओं के पास सुरक्षित रहता है: यह अधिकार संवैधानिक है. न सुनना भी इक तरह की अभिव्यक्ति ही है. मनोज रूपड़ा भी कुलपति के विषय से भटके हुए भाषण को न सुनकर अपनी अभिव्यक्ति के अधिकार का ही उपयोग कर रहे थे.
महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री-माझी लाडकी बहिन योजना की दो क़िस्तें ट्रांसफर किए जाने के महाराष्ट्र सरकार के क़दम का कांग्रेस ने विरोध करते हुए इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है. कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग के समक्ष आपत्ति भी दर्ज करवाई है.
संपर्क करें

