अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
जर्मनी के चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स दो दिवसीय भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे. पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत में व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा और रक्षा सहयोग पर फोकस है. भारत की तेज़ आर्थिक वृद्धि और कुशल मानव संसाधन जर्मनी के बढ़ते आकर्षण की बड़ी वजह हैं.
ग्यारह जनवरी,1921 वो दिन था जब अवध के किसानों ने तत्कालीन फ़ैज़ाबाद (अब आंबेडकरनगर) ज़िले के नितांत पिछड़े बिड़हर क्षेत्र में ब्रिटिश राज और उसके चहेते ज़मींदारों के ख़िलाफ़ खुला विद्रोह कर दिया था. हालांकि इस विद्रोह का दूसरा पहलू यह रहा कि महात्मा गांधी इसमें हुई हिंसा, लूटपाट व आगजनी से बहुत नाराज़ हुए.
'लेखकों की अलमारी से' के इस अंक में वरिष्ठ लेखिका ममता कालिया अपनी ‘अलमारी’ खोलते हुए बताती हैं कि वर्ष 2025 में किन-किन पुस्तकों ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया. आत्मकथा, संस्मरण, उपन्यास, कहानी और कविता के ज़रिये वे समकालीन हिंदी और अंग्रेज़ी साहित्य की रचनात्मक यात्रा पर रोशनी डालती हैं.
राही मासूम रिज़ा बीसवीं सदी में उर्दू के ज़हीनतरीन लिखने वालों में थे. अगले बरस उनकी जन्म-शती मनाई जाएगी. इक्कीसवीं सदी के शुरू में किए गए एक से अधिक सर्वेक्षणों में उनके 'आधा गाँव' को बीसवीं सदी के हिंदुस्तान के दस बेहतरीन उपन्यासों शुमार किया गया. इस विस्तृत लेख में जानिए रिज़ा साहब की ज़िंदगी की झलक और इस किताब के सामने आने की कहानी.
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वित्तपोषित पंचगव्य शोध योजना अब वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में घिर गई है. जांच में सामने आया है कि कैंसर उपचार के नाम पर मिले करोड़ों रुपये परियोजना से असंबंधित मदों - यात्रा, वाहन, उपकरण और फर्नीचर - पर खर्च किए गए, जबकि ठोस शोध नतीजे नहीं मिले.
अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में मांसाहारी भोजन की ऑनलाइन होम डिलीवरी पर प्रतिबंध लगा दिया है. होटलों और होमस्टे को भी चेतावनी दी गई है.
संपर्क करें

