अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर कि भारत ने रूसी कच्चे तेल का आयात पूरी तरह रोकने पर सहमति जताई है, उठे सवालों के जवाब में विदेश और वाणिज्य मंत्रियों के बयान इस धारणा को और मज़बूत करते हैं कि सरकार अपनी स्थिति साफ़ करने से बच रही है. दोनों मंत्रालयों के एक-दूसरे पर ज़िम्मेदारी डालने के बीच, किसी स्पष्ट इनकार का न होना अब मूक सहमति जैसा दिखने लगा है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
पंजाब के मुख्यमंत्री की ग़ैर-मौजूदगी में उनके हेलीकॉप्टर के कथित दुरुपयोग को लेकर दर्ज एफआईआर के ख़िलाफ़ तीन पत्रकारों और एक आरटीआई कार्यकर्ता ने हाईकोर्ट का रुख़ किया है. इस बीच, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई की निंदा की है.
कर्नाटक मंत्रिमंडल द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया कि वीबी- जी राम जी अधिनियम को स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसे अदालत में चुनौती दी जाएगी. नया क़ानून भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत निहित काम के अधिकार का उल्लंघन करता है, संविधान द्वारा पंचायतों को प्रदत्त वैध अधिकारों को रौंदता है और 73वें तथा 74वें संवैधानिक संशोधनों की भावना के ख़िलाफ़ है.
केकड़ी सदर थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी राजेश मीणा के निलंबन मामले को जहां शासन-प्रशासन उनके ख़िलाफ़ दर्ज मारपीट और पिस्तौल लहराने के आरोपों से जोड़ रहा है, तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस और खुद कॉन्स्टेबल मीणा इसे अवैध खनन गतिविधियों को लेकर उनके द्वारा की गई कार्रवाई के बाद स्थानीय विधायक के दबाव में उठाया गया क़दम बता रहे हैं.
जयपुर में अर्बन कंपनी से जुड़ी महिला कामगार बीते दो दिनों से धरने पर हैं. इन कामगारों का आरोप है कि कंपनी उन्हें जबरन मज़दूरी जैसी परिस्थितियों में काम करने को मजबूर कर रही है, आईडी ब्लॉक की जा रही हैं और शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही.
महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में इस बार अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस और अकोट में भाजपा-एआईएमआईएम के बीच असामान्य गठबंधन की ख़बरों ने सबको हैरानी में डाल दिया था. अब मामले के तूल पकड़ने के बाद अब सभी पार्टियों ने अपने-अपने स्थानीय नेताओं पर कार्रवाई की है, साथ ही गठबंधन भी तोड़ दिया है.
फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे कथित ‘बड़ी साज़िश’ मामले में पिछले पांच वर्षों से जेल में क़ैद गुलफ़िशा फ़ातिमा, मीरान हैदर, मोहम्मद सलीम ख़ान और शिफ़ा उर रहमान को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बुधवार शाम रिहा कर दिया गया.
संपर्क करें

