उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम बुज़ुर्ग के समर्थन में हिंदुत्ववादी भीड़ के सामने खड़े होने वाले ‘मोहम्मद’ दीपक के जिम में उक्त घटना के बाद 135 सदस्यों ने आना छोड़ दिया. दीपक का कहना है कि, ‘शहर का आधा हिस्सा मेरे साथ है, लेकिन अच्छे कामों पर लोग ताली नहीं बजाते. ईमानदारी की क़ीमत चुकानी पड़ती है.’
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में आयोजित एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में फिलिस्तीनी झंडा छपा हुआ हेलमेट पहनकर खेलने के लिए दक्षिण कश्मीर के एक क्रिकेटर फरक़ान भट से पुलिस ने पूछताछ की है. टूर्नामेंट के आयोजक को भी तलब किया गया है. सूबे के विपक्षी नेताओं ने इसकी निंदा की है वहीं भाजपा ने क्रिकेटर के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग उठाई है.
सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों द्वारा ज़मानत के बिना विचाराधीन कैदियों को लंबे समय तक जेल में रखे जाने के तरीकों पर असहमति जताते हुए कहा कि किसी आरोपी को ‘सबक सिखाने के लिए जेल का स्वाद चखाने’ के उद्देश्य से उसकी क़ैद बढ़ाना स्वीकार्य नहीं है.
उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्या मामले में पुलिस ने एक टीवी अभिनेत्री को तलब किया है. इन अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये आरोप लगाया था कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ही इस मामले से जुड़े 'रहस्यमयी वीआईपी' हैं, जिन्हें 'सेवा' देने का दबाव अंकिता पर था.
न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी द्वारा उमर ख़ालिद को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि भारत अपने आंतरिक मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा.
अगर बंदर टोपी और मफ़लर पश्चिम बंगाल में शीतकाल के प्रतीक हैं तो खजूर का गुड़ सर्दियों का स्वाद. बंगाल के लोग-बाग बाज़ार में खजूर के गुड़ के आने का इंतज़ार करते हैं. बंगाल के इस स्वाद को जानिए बंगनामा की इस क़िस्त में.
हिंसा के प्रति राज्य की सहनशीलता की नीति के कारण हिंसा की संस्कृति का समाज में विस्तार कोई आश्चर्यजनक घटना नहीं है. कश्मीरी विद्यार्थियों, व्यापारियों पर हमलों पर राष्ट्रीय चुप्पी से पता चलता है कि चूंकि मान लिया गया है कि वे पूरे भारतीय नहीं हैं, उन पर हिंसा की जा सकती है. हम किसी न किसी तरह, किसी समुदाय, व्यक्तियों पर अभारतीयता का आरोप लगा सकते हैं और उन्हें मार सकते हैं.
संपर्क करें

