उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम बुज़ुर्ग के समर्थन में हिंदुत्ववादी भीड़ के सामने खड़े होने वाले ‘मोहम्मद’ दीपक के जिम में उक्त घटना के बाद 135 सदस्यों ने आना छोड़ दिया. दीपक का कहना है कि, ‘शहर का आधा हिस्सा मेरे साथ है, लेकिन अच्छे कामों पर लोग ताली नहीं बजाते. ईमानदारी की क़ीमत चुकानी पड़ती है.’
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
भारत के लोकपाल ने 70 लाख रुपये प्रति कार की क़ीमत वाली सात बीएमडब्ल्यू कारों की खरीद के लिए जारी टेंडर अब रद्द कर दिया है. टेंडर जारी करने की जुड़ी ख़बर सामने आने के बाद लोकपाल की तीखी आलोचना हुई थी. माना जा रहा है कि इसी कारण अब यह क़दम उठाया गया है.
अमेरिका के सांसदों ने उमर ख़ालिद की बिना ट्रायल के लंबी हिरासत को लेकर चिंता जताई है और वॉशिंगटन में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को पत्र लिखकर उनके लिए ज़मानत की मांग की है.
एक जनवरी को केरल में भाजपा का मुखपत्र माने जाने वाले मलयालम दैनिक ‘जन्मभूमि’ ने प्रतिद्वंद्वी अख़बार ‘चंद्रिका’ का संपादकीय पेज छाप दिया. ‘चंद्रिका’ भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का आधिकारिक मुखपत्र है. जन्मभूमि के कन्नूर ब्यूरो प्रमुख ने कहा कि ऐसा प्रिंटिंग प्रक्रिया के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जापान के आधिकारिक दौरे के दौरान उनके चॉपर के इस्तेमाल को लेकर सवाल पूछने के लिए लुधियाना पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता मणिक गोयल समेत 10 लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का दावा है कि इन लोगों ने सीएम के हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर ‘तोड़ी-मरोड़ी, अप्रमाणित और स्पष्ट रूप से ग़लत जानकारियां’ दीं.
देशभर में ऐप आधारित डिलीवरी और राइड-हेलिंग कर्मचारियों ने 25 और 31 दिसंबर को आईडी बंद कर विरोध दर्ज कराया था. अब ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटर्नल के सीईओ दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया पर हड़ताल को ‘बेअसर’ बताया है. ऐप कर्मचारी एकता यूनियन ने गोयल के बयान को असंवेदनशील बताते हुए गिग श्रमिकों के शोषण का आरोप लगाया है.
इंदौर नगर निगम को गुरुवार को सौंपी गई एक रिपोर्ट के अनुसार, शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र से लिए गए पानी के नमूनों में से एक-तिहाई में बैक्टीरियल इन्फेक्शन पाया गया है. दूषित पेयजल के कारण लगभग 2,800 लोग बीमार हो चुके हैं और 272 लोगों को अस्पताल में भर्ती हैं. आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या चार बताई गई है, लेकिन स्थानीय ख़बरों और लोगों का दावा है कि अब तक 14 लोगों की मौत हुई है.
संपर्क करें

