द वायर का इंस्टाग्राम अकाउंट मोदी सरकार पर व्यंग्यात्मक कार्टून को लेकर भारत में सोमवार शाम क़रीब दो घंटे तक ब्लॉक रहा. मंत्रालय ने ज़िम्मेदारी इनकार किया, जबकि मेटा द्वारा ‘ग़लती’ की बात सामने आई. बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप पर सवाल खड़े किए हैं.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली मामले में उसके 20 नवंबर के फैसले पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब पर्यावरण से जुड़े अन्य अत्यंत महत्वपूर्ण और तात्कालिक मुद्दे हैं, जिन पर शीर्ष अदालत को अरावली मामले की तरह ही स्वतः संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए.
एक जनवरी को विनोद कुमार शुक्ल नवासी वर्ष के हो जाते. यह निर्दोष और निष्कलंक जीवन था. छल, प्रपंच और बाज़ार से परे.
ईरान में रियाल की तेज़ गिरावट और गहराते आर्थिक संकट के चलते देशभर में विरोध प्रदर्शन फैल गए हैं. तेहरान से शुरू हुए ये प्रदर्शन कई शहरों तक पहुंचे, जिनमें सरकार विरोधी नारे भी लगे. सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को वैध बताते हुए अस्थिरता फैलाने पर सख़्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
देश के प्रमुख डिलीवरी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े कई गिग वर्कर्स संगठनों ने नए साल के मद्देनज़र बुधवार (31 दिसंबर) को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. गिग वर्कर संगठनों का कहना है कि यह विरोध ग्राहकों को असुविधा पहुंचाने के लिए नहीं है, बल्कि गिग वर्कर्स की समस्याओं पर तत्काल ध्यान आकर्षित करने के लिए है.
साल 2025 के विदा होते वक़्त में रचनाकारों और चिंतकों ने उन किताबों को याद किया जो उनके भीतर ठहर गईं. इस श्रृंखला में लोकप्रिय और अल्पचर्चित पुस्तकों के ज़रिये साहित्य, स्मृति, राजनीति और मानवीय संवेदना के उन सूत्रों को टटोला गया है, जो पाठक और लेखक दोनों को गहराई से समृद्ध करते हैं.
2018 के बाद इस साल दिसंबर में दिल्ली की हवा सबसे ख़राब रही. पीएम 2.5 का औसत स्तर 211 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया. तापमान थोड़ा अधिक होने के बावजूद प्रदूषण बढ़ा, जिससे साफ़ है कि केवल मौसम नहीं, अन्य कारण भी ज़िम्मेदार हैं.
संपर्क करें

