द वायर का इंस्टाग्राम अकाउंट मोदी सरकार पर व्यंग्यात्मक कार्टून को लेकर भारत में सोमवार शाम क़रीब दो घंटे तक ब्लॉक रहा. मंत्रालय ने ज़िम्मेदारी इनकार किया, जबकि मेटा द्वारा ‘ग़लती’ की बात सामने आई. बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप पर सवाल खड़े किए हैं.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
त्रिपुरा के 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा की उत्तराखंड के देहरादून में 26 दिसंबर को हुई मौत के बाद त्रिपुरा में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. आरोप है कि नस्लीय गालियों को लेकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में नस्लीय टिप्पणी के सबूत नहीं मिले हैं, जिस पर मृतक के परिजनों ने कड़ी आपत्ति जताई है.
साल 2025 की ख़ास उपलब्धियों में भारतीय महिलाओं का खेल जगत में शानदार प्रदर्शन भी रहा. इन खिलाड़ियों ने सिर्फ ट्रॉफी या मेडल नहीं जीते, बल्कि देश की अनेक लड़कियों की आंखों में सपने बोये हैं, जाने कितनों के लिए खेल के मैदान के रास्ते भी खोले.
इस साल पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक देशभर के कई शैक्षणिक परिसरों में यौन शोषण, उत्पीड़न की ख़बरें सुर्ख़ियों में रहीं. यह दर्ज करना भी महत्वपूर्ण है कि इनमें से कई मामलों में छात्रों के लगातार प्रदर्शनों के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया.
यौन उत्पीड़न के आरोपी और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्नाव रेप मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में बयान दिया है. पीड़िता द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ‘इस तरह का नाटक नहीं होना चाहिए.’
लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हादसे से प्रभावित कई पीड़ितों और उनके परिवारों को दिल्ली सरकार द्वारा घोषित मुआवज़ा अभी तक नहीं मिला है. सरकार ने विस्फोटी में जान गंवाने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये, स्थायी रूप से विकलांग हुए पीड़ितों को 5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख और मामूली रूप से घायलों को 20,000 रुपये देने की घोषणा की थी.
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का 80 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. 80 वर्षीय ज़िया लीवर सिरोसिस समेत कई बीमारियों से जूझ रहीं थीं.
संपर्क करें

