द वायर का इंस्टाग्राम अकाउंट मोदी सरकार पर व्यंग्यात्मक कार्टून को लेकर भारत में सोमवार शाम क़रीब दो घंटे तक ब्लॉक रहा. मंत्रालय ने ज़िम्मेदारी इनकार किया, जबकि मेटा द्वारा ‘ग़लती’ की बात सामने आई. बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप पर सवाल खड़े किए हैं.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
किश्तवाड़ के रतले पावर प्रोजेक्ट में काम कर रही मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को भेजे गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक पत्र में जिन 29 कर्मचारियों को ‘उपद्रवी/राष्ट्र-विरोधी’ बताया गया है, उनमें से कम से कम तीन का संबंध भाजपा से रहा है.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच वहां के हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक होने के कारण स्थिति कठिन है और अधिकतम सुरक्षा के लिए वैश्विक हिंदू समुदाय को उनकी मदद करनी चाहिए.
लब्धप्रतिष्ठ कथाकार शिवमूर्ति को पिछले दिनों अवध का प्रतिष्ठित 'माटी रतन' सम्मान दिया गया. उन्हें आम तौर पर दलितों-वंचितों, स्त्रियों और गांवों के ऐसे कथाकार के रूप में जाना जाता है, जो अपनी रचनाओं में क़िस्सागोई की शैली में मानव जीवन की साधारणता के असाधारण आख्यान रचता है. पेश है उनसे लंबी बातचीत के मुख्य अंश.
पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ़्ती ने शुक्रवार को बिहार की महिला चिकित्सक का ‘नकाब’ हटाने के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दी है. उधर, घटना के केंद्र में रहीं आयुष डॉक्टर ने अब तक ड्यूटी जॉइन नहीं की है. बताया गया है कि 20 दिसंबर उनके कार्यभार ग्रहण करने की आख़िरी तारीख़ थी.
सोनिया गांधी का केंद्र पर मनरेगा को ‘कमज़ोर’ करने का आरोप, कहा- काले क़ानून से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' यानी 'वीबी- जी राम जी' विधेयक को लेकर केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोज़र चला दिया है और करोड़ों किसानों, श्रमिकों एवं भूमिहीन ग्रामीण वर्ग के ग़रीबों के हितों पर हमला किया है.
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के 32 वर्षीय नेता शरीफ़ उस्मान हादी, जिनकी गोली मार दिए जाने के बाद 18 दिसंबर को मौत हो गई थी, को शनिवार को ढाका विश्वविद्यालय की केंद्रीय मस्जिद में देश के राष्ट्रकवि काज़ी नज़रुल इस्लाम की क़ब्र के पास दफ़ना दिया गया. अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा कि हादी बांग्लादेशियों के दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेंगे.
संपर्क करें

