द वायर का इंस्टाग्राम अकाउंट मोदी सरकार पर व्यंग्यात्मक कार्टून को लेकर भारत में सोमवार शाम क़रीब दो घंटे तक ब्लॉक रहा. मंत्रालय ने ज़िम्मेदारी इनकार किया, जबकि मेटा द्वारा ‘ग़लती’ की बात सामने आई. बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप पर सवाल खड़े किए हैं.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
कभी-कभार | अशोक वाजपेयी: संगीत में स्त्रियों की उपस्थिति का साक्ष्य विरल है मगर आधुनिक शास्त्रीय संगीत में जल्दी ही स्त्रियों की शिरकत होने लगी. मिनिएचर कला में जो रागमाला का चित्रण है वह मुख्यतः स्त्री-केंद्रित है. ख़याल गायकी में स्त्री की उपस्थिति प्रबल और व्यापक है.
बीते दिनों हरियाणा में प्रैक्टिस के दौरान बास्केटबॉल पोल गिर जाने के चलते दो प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की जान चली गई. राज्य के खेल विभाग ने कुछ अधिकारियों को निलंबित तो किया मगर ख़ुद को क्लीन चिट देते यह भी कह दिया कि जहां हादसा हुआ, उस जगह का ज़िम्मा विभाग के पास नहीं था. शोकाकुल परिवार कहते हैं कि भले 'विश्वस्तरीय' सुविधा न मिले पर ऐसा इंतज़ाम तो हो कि खेलते हुए किसी बच्चे की जान न जाए.
बिहार सरकार ने माना है कि महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए शुरू की गई 10000 रुपये राशि वितरण योजना के तहत ग़लत लाभार्थियों को भी पैसे मिल गए थे. हालांकि, जीविका के सीईओ ने यह भी कहा कि पैसे की वसूली के लिए कोई दबावपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाएगी.
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है. इसके लिए आयोग ने एसआईआर अभ्यास के दौरान बढ़ते काम के दबाव के विरोध में हुए अधिकारियों के प्रदर्शन का हवाला दिया है.
उत्तर भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में श्वसन रोगों की दवाओं की भारी कमी सामने आई है. ओपीडी मरीज़ों को नेब्युलाइज़र, इनहेलर और सिरप नहीं मिल रहे, जिससे गरीब मरीजों को निजी मेडिकल दुकानों से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं.
1 से 19 दिसंबर तक चले दिल्ली की ख़राब वायु गुणवत्ता के बीच चले संसद के शीतकालीन सत्र में वायु प्रदूषण को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. वहीं पर्यावरण मंत्रालय के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में कहा कि उच्च एक्यूआई स्तर और फेफड़ों की बीमारियों के बीच सीधा संबंध स्थापित करने के लिए कोई पुख़्ता आंकड़े मौजूद नहीं हैं. उनका यह दावा सही नहीं हैं.
संपर्क करें

