द वायर का इंस्टाग्राम अकाउंट मोदी सरकार पर व्यंग्यात्मक कार्टून को लेकर भारत में सोमवार शाम क़रीब दो घंटे तक ब्लॉक रहा. मंत्रालय ने ज़िम्मेदारी इनकार किया, जबकि मेटा द्वारा ‘ग़लती’ की बात सामने आई. बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप पर सवाल खड़े किए हैं.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में भारत में डोपिंग से जुड़े कुल 260 उल्लंघन दर्ज किए गए, जो किसी भी देश के मुकाबले सबसे अधिक है. इसके साथ भारत लगातार तीसरी बार दुनिया का सबसे अधिक डोपिंग उलंघन वाला देश बन गया है. वहीं फ्रांस दूसरे और इटली तीसरे स्थान पर रहा.
बहराइच में कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को यूपी पुलिस के नए रंगरूटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. डीजीपी राजीव कृष्णा ने परेड ग्राउंड के अनधिकृत उपयोग पर एसपी से स्पष्टीकरण मांगा है, जबकि विपक्ष ने इसे संविधान पर हमला बताया है.
बांग्लादेश में 2024 के जनांदोलनों का प्रमुख चेहरा युवा नेता शरीफ़ उस्मान हादी की मौत हो गई है, जिसके बाद बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए. 12 दिसंबर को हमलावर ने उनके सिर में गोली मार दी थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था. हादी फरवरी 2026 में होने वाले संसदीय चुनाव में उतरने वाले थे.
मध्य प्रदेश के सतना ज़िला अस्पताल में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में कार्रवाई करते हुए अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी और दो लैब टेकनीशियन निलंबित किए गए हैं. साथ ही अस्पताल के पास से ज़रूरतमंद मरीज़ों व उनके परिजनोंं को फंसाकर अवैध रूप से रक्त उपलब्ध कराने वाले एक रैकेट का भी खुलासा हुआ है.
छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले के बड़ेतेवड़ा गांव के ईसाई धर्म अपना चुके एक व्यक्ति के 70 वर्षीय पिता के शव को दफ़नाने को लेकर हुए विवाद के बाद हिंसक झड़पें हुईं जिसमें 20 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए. बताया गया है कि भीड़ ने गांव में हिंसा और तोड़फोड़ भी की है.
योगी आदित्यनाथ एसआईआर में गड़बड़ियों को लेकर बोलने वाले देश के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री बनने को कुछ लोगों ने इसे पहले से अन्य सीएम द्वारा एसआईआर संबंधी गड़बड़ियों की शिकायतों की पुष्टि के रूप में देखा है. हालांकि कई हलकों में यह सवाल पूछा जाने लगा कि क्या यूपी में एसआईआर में 'खेल' करने के अरमानों के विपरीत उलटे भाजपा को ही बड़े नुकसान का अंदेशा सताने लगा है?
संपर्क करें

