महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने बीते शुक्रवार विधान परिषद में कहा कि राज्य सरकार की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना से ऐसी परिस्थितियां पैदा हो रही हैं जिनसे अन्य विभागों के साथ अन्याय हो रहा है, बावजूद इसके सरकार का इस योजना को बंद करने का कोई इरादा नहीं है.
वीडियो
→अडानी का फैलता साम्राज्य
→सभी ख़बरें
सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में आरोपित चार भारतीय नागरिकों के मुकदमे की सुनवाई शुरू होने वाली है. इस बीच, कनाडा सरकार के न्याय विभाग ने संघीय अदालत में आवेदन दाखिल कर ‘संवेदनशील’ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने से रोकने की मांग की है.
शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु की द्रमुक सरकार को मुफ्त बिजली वितरण नीति के लिए फटकारते हुए कहा कि यदि राज्य ज़रूरतमंद ग़रीबों की मदद करते हैं तो यह पूरी तरह से समझ में आता है. लेकिन जो वहन कर सकते हैं उन्हें भी मुफ्त वितरण की सुविधा क्या तुष्टीकरण की नीति नहीं हैं.
भारत गुरुवार को वॉशिंगटन में गाज़ा पर डोनाल्ड ट्रंप के बनाए 'बोर्ड ऑफ पीस' की पहली बैठक में पर्यवेक्षक की हैसियत से शामिल हुआ. हफ्तेभर पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से मिले बोर्ड में शामिल होने के प्रस्ताव को 'विचाराधीन' बताया था. नई दिल्ली ने यह साफ नहीं किया है कि वह केवल पर्यवेक्षक बना रहेगा या भविष्य में बोर्ड का पूर्ण सदस्य बनेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा स्थित दवा निर्माता कंपनी मैरियन बायोटेक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कंपनी पर क्षेत्राधिकार की बाध्यता न होती तो इससे भी गंभीर आरोप लगाए जा सकते थे. कोर्ट ने जोड़ा कि 2022 में उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत का ज़िम्मेदार पाए जाने के लिए उन पर हत्या का मुक़दमा भी चलना चाहिए था.
सर्वोच्च न्यायालय ने एक नाबालिग से रेप के प्रयास के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के विवादित फैसले का स्वतः संज्ञान लेते हुए निचली अदालत के आदेश के कुछ हिस्सों को रद्द कर दिया. साथ ही राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी को यौन अपराध मामलों में न्यायाधीशों में संवेदनशीलता विकसित करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने को कहा.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार को अंडर-13 क्रिकेट लीग के एक मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में 60 वर्षीय क्रिकेट अंपायर की मौत हो गई. क़रीब एक दर्जन बच्चे भी मधुमक्खियों के डंक का शिकार हुए.
संपर्क करें

