अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
साकेत कोर्ट ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से दायर दो दशक पुराने आपराधिक मानहानि मामले में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को बरी कर दिया है. शनिवार को अदालत ने अपने फैसले में कहा कि शिकायतकर्ता मेधा पाटकर के ख़िलाफ़ अपने मामले को उचित संदेह से परे साबित करने में विफल रहे.
अडानी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में शेष 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर उस पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है. इससे पहले समूह ने दिसंबर 2023 में 50.50 प्रतिशत की बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की थी, जिसे जनवरी 2024 में बढ़ाकर 76 प्रतिशत कर दिया गया था.
एक व्याख्यान के दौरान सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस भुइयां ने सवाल उठाया कि किसी जज को सिर्फ इसलिए दूसरे हाईकोर्ट में क्यों भेजा जाए, क्योंकि उसने सरकार के ख़िलाफ़ कुछ 'असुविधाजनक' आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इससे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधा असर पड़ता है.
पुस्तक समीक्षा: जयशंकर जी की डायरी ‘पूर्व-राग’ एक लेखक के बनने की अंतर्कथा के रूप में ही नहीं एक लेखक की पढ़ने-लिखने के प्रति अपार आस्था और समर्पण के लिए भी पढ़ी जानी चाहिए. एक लेखक को वह दृष्टि प्राप्त करने के लिए पर्याप्त रियाज़ करना पड़ता है, ठीक किसी संगीतकार या अन्य किसी भी कला साधक की तरह. ये नोट्स उसी सतत अभ्यास के बीच लिखे गए आत्म-साक्षात्कार के क्षण हैं.
कभी-कभार | अशोक वाजपेयी: सच की जगह कम हो गई है और उसकी आवाज़ धीमी पड़ गई है. यह अहसास गहराता जाता है कि पूरे समाज में सच के लिए धीरज भी बाक़ी नहीं रहा. फिर भी ऐसे लोग हैं जो निडर सच पर अड़े हुए हैं.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल आरएन रवि पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें राज्यपाल की ओर से जिस स्तर का दबाव झेलना पड़ रहा है, वैसा दबाव उनसे पहले के मुख्यमंत्रियों को भी कभी नहीं झेलना पड़ा था. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल बार-बार निर्वाचित सरकार के काम में बाधा डाल रहे हैं.
संपर्क करें

