अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
मई 2023 से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में एक मेइतेई समुदाय के व्यक्ति का अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है.
अरावली पहाड़ियों को बचाने की मुहिम के तहत पर्यावरणविदों सहित नागरिक समाज के लोग अरावली पहाड़ियों और प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय समुदायों पर मंडरा रहे ख़तरों को उजागर करने के लिए 24 जनवरी से चार राज्यों की 700 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे. यह पदयात्रा गुजरात के तीन, राजस्थान के 27 ज़िलों, हरियाणा के सात ज़िलों से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी.
जब कलाकारों, लेखकों या सामान्य नागरिकों को आईना दिखाने पर दंडित किया जाता है, तब समस्या वो दर्पण नहीं है क्योंकि उस पर तो दरारें पहले से थीं. बदला यह है कि हमें देखना छोड़ देने की ट्रेनिंग दी जा रही है- टूटन को नकारने की, स्वीकार को ग़द्दारी मानने की. हम सब जानते हैं कि रहमान ने सिर्फ वही बात कही जो हममें से लाखों लोग देख रहे हैं. उन पर बरसी आग बताती है कि हमें झूठ नहीं,
उत्तर प्रदेश के संभल में 48 घंटों के भीतर दो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का तबादला हो गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 20 जनवरी के अपने आदेश में संशोधन किया है, जिसमे संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश देने वाले जज आदित्य सिंह को संभल का सीजेएम बनाया गया था. अब दीपक कुमार जयसवाल संभल के सीजेएम होंगे.
राजस्थान सरकार आगामी बजट सत्र में 'अशांत क्षेत्र' विधेयक पेश करने जा रही है, जिसे लेकर उसका दावा है कि इससे ‘जनसांख्यिकीय असंतुलन’ से निपटने और संपत्तियों की ‘मजबूरन बिक्री’ को रोकने का अधिकार मिलेगा. कांग्रेस ने इसे संविधान के ख़िलाफ़ बताते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा राजस्थान में ‘गुजरात मॉडल’ लागू कर धर्म के आधार पर नफ़रत फैलाने की कोशिश कर रही है.
ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी प्रेस ब्रीफिंग में शामिल भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया क़ुरैशी पर कथित तौर से विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री और भाजपा नेता विजय शाह को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रतलाम में गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि बनाया गया है. कांग्रेस ने सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए इसे सेना और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा मामला बताया है.
संपर्क करें

