मिलान समेत इटली के कई शहरों में 2026 शीतकालीन ओलंपिक को लेकर विरोध तेज़ हो गया है. प्रदर्शनकारी खेलों की भारी लागत और पर्यावरणीय नुकसान पर सवाल उठा रहे हैं. पुलिस के साथ झड़पों और गिरफ्तारियों के बीच प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने विरोध करने वालों को ‘इटली का दुश्मन’ बताया है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे कथित ‘बड़ी साज़िश’ मामले में पिछले पांच वर्षों से जेल में क़ैद गुलफ़िशा फ़ातिमा, मीरान हैदर, मोहम्मद सलीम ख़ान और शिफ़ा उर रहमान को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बुधवार शाम रिहा कर दिया गया.
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में गुजरात के 50 प्रतिशत से भी कम घरों को नल के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पानी मिला, जबकि राष्ट्रीय औसत 76 प्रतिशत है. यह ऐसे समय सामने आई है जब गांधीनगर में पीने के पानी में बड़े पैमाने पर दूषण के चलते गांधीनगर के कुछ हिस्सों में टायफाइड फैला है.
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले में स्थित बैलाडीला आरक्षित वन के भीतर राज्य-स्वामित्व वाली एनएमडीसी को लौह अयस्क खनन के विस्तार के लिए 874.924 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्ज़न को पर्यावरणीय मंज़ूरी देने की सिफारिश की है. स्थानीय लोग खनन विस्तार का विरोध कर रहे हैं.
इंदौर के भागीरथपुरा में 24 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच गंभीर उल्टी और दस्त के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में प्रशासन की ओर से 18 परिवारों को मुआवज़ा दिया जा चुका है, जबकि मध्य प्रदेश सरकार का कहना है कि मरने वालों की संख्या आठ है.
जम्मू-कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस से एमबीबीएस में दाख़िले की अनुमति वापस लेने की सूबे के राजनीतिक दलों द्वारा आलोचना की जा रही है. सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि देश के अन्य हिस्सों में लोग अपने इलाके में मेडिकल कॉलेज लाने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन यहां मेडिकल कॉलेज बंद कराने के लिए लड़ाई लड़ी गई.
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सर्कुलर जारी कर वन भूमि को पट्टे पर देने से जुड़े नियमों और शर्तों में बदलाव किए हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इन बदलावों की निंदा करते हुए कहा कि यह क़दम निजी संस्थाओं को वन भूमि पट्टे पर देने को आसान बनाएगा और इससे भारत के वन प्रबंधन पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा.
संपर्क करें

