उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम बुज़ुर्ग के समर्थन में हिंदुत्ववादी भीड़ के सामने खड़े होने वाले ‘मोहम्मद’ दीपक के जिम में उक्त घटना के बाद 135 सदस्यों ने आना छोड़ दिया. दीपक का कहना है कि, ‘शहर का आधा हिस्सा मेरे साथ है, लेकिन अच्छे कामों पर लोग ताली नहीं बजाते. ईमानदारी की क़ीमत चुकानी पड़ती है.’
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा कि ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाया जाना चाहिए. डेनमार्क ने इसका विरोध किया है. ट्रंप ने ग्रीनलैंड की खनिज संपदा और रणनीतिक महत्व को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया है.
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए हैं. कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अमेरिकी क़दमों को लैटिन अमेरिका की संप्रभुता पर हमला बताया है.
सरकार ने ई20 पेट्रोल के प्रचार पर करदाताओं का पैसा ख़र्च किया है या नहीं- इस बारे में आरटीआई के ज़रिये जानकारी मांगी गई, पर सरकार ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया. सरकारी तेल कंपनियों ने एक ही तरह के सवालों पर अलग जवाब दिए. जहां भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ‘व्यावसायिक गोपनीयता’ का हवाला देकर जानकारी नहीं दी, वहीं इंडियन ऑयल ने कहा कि ‘मांगी गई जानकारी काल्पनिक प्रकृति की है.’
रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से 40 दिन की पैरोल दे दी गई है. यह 2020 के बाद से जेल से उसकी 15वीं अस्थायी रिहाई है. वह बीते साल 2025 में तीन बार जेल से बाहर आया है.
वेनेज़ुएला और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे गतिरोध के बाद अब स्थिति पहले के मुकाबले कहीं ज़्यादा गंभीर हो चुकी है. कई देशों ने अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेने का स्पष्ट विरोध किया है. भारत ने बेहद सतर्क बयान जारी कर शांति बनाए रखने पर ज़ोर देते हुए वेनेज़ुएला में रहने वाले भारतीयों को सावधान रहने का परामर्श जारी किया है.
जम्मू-कश्मीर में प्रशासन के आदेशों का पालन कराते हुए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) उपयोगकर्ताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस ने कम से कम दो एफआईआर दर्ज की हैं और दर्जनों लोगों को निषेधाज्ञा के तहत पाबंद किया गया है. हालांकि, देश के मौजूदा क़ानूनों के अनुसार वीपीएन का उपयोग करना अवैध नहीं है.
संपर्क करें

