द वायर का इंस्टाग्राम अकाउंट मोदी सरकार पर व्यंग्यात्मक कार्टून को लेकर भारत में सोमवार शाम क़रीब दो घंटे तक ब्लॉक रहा. मंत्रालय ने ज़िम्मेदारी इनकार किया, जबकि मेटा द्वारा ‘ग़लती’ की बात सामने आई. बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप पर सवाल खड़े किए हैं.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले के तमनार ब्लॉक के 14 गांवों के हज़ारों लोग बीते कई दिनों से कोयला खदान परियोजना के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उनका कहना है कि वे अपनी कृषि भूमि नहीं छोड़ना चाहते, जो कई पीढ़ियों से उनकी आजीविका का एकमात्र स्रोत है. शनिवार को प्रदर्शन हिंसक होने के बाद ज़िला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की 8 दिसंबर को हुई जनसुनवाई के परिणामों को रद्द करने की प्रमुख मांग स्वीकार ली है.
भाजपा के राज्यसभा सांसद अनंत रॉय (महाराज) ने कहा है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे, उन्हें इन डिटेंशन कैंपों में रखा जाएगा और उनसे उनका मूल निवास साबित करने को कहा जाएगा. पश्चिम बंगाल भाजपा ने सांसद की इस टिप्पणी से ख़ुद को अलग कर लिया है.
नरेगा का लागू होना देश के श्रमिक इतिहास में पहली घटना थी जब महिलाओं को भी पुरुषों के समान मज़दूरी मिलने लगी थी. बेबस और लाचार ग्रामीण दलित आदिवासी महिलाओं में एक अदृश्य राजनीतिक, सामाजिक सौदेबाज़ी की ताक़त का संचार तेज़ी से हुआ था. अब सरकार ने उनकी उम्मीद छीन ली है.
मध्य प्रदेश के सतना ज़िले में पुलिस ने एक महिला द्वारा भाजपा पार्षद के पति अशोक सिंह पर बलात्कार का आरोप लगाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में आरोपी कथित तौर पर महिला को कहता है कि ‘जहां चाहो शिकायत करो, कुछ नहीं होगा.’
2025 में विभिन्न दुर्घटनाएं हुईं और रेलवे भी इससे अछूता नहीं रहा. भारत जैसे देश में रेलवे सिर्फ एक परिवहन व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक जीवन की धुरी है. उसकी बदहाली महज़ एक व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास और अधिकारों पर चोट है.
अंकिता भंडारी हत्या मामले में एक टीवी अभिनेत्री की सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम का नाम सामने आया है. अभिनेत्री का दावा है कि अंकिता पर जिस 'वीआईपी' को 'सेवा' देने का दबाव था वो गौतम ही थे. कांग्रेस ने गौतम की गिरफ़्तारी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने जांच में नाम दबाने के लिए अपने रसूख का इस्तेमाल किया.
संपर्क करें

