द वायर का इंस्टाग्राम अकाउंट मोदी सरकार पर व्यंग्यात्मक कार्टून को लेकर भारत में सोमवार शाम क़रीब दो घंटे तक ब्लॉक रहा. मंत्रालय ने ज़िम्मेदारी इनकार किया, जबकि मेटा द्वारा ‘ग़लती’ की बात सामने आई. बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप पर सवाल खड़े किए हैं.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
दिल्ली की एक अदालत ने इंडिया गेट प्रदर्शन मामले में गिरफ़्तार किए गए छह छात्रों को ज़मानत दे दी है. प्रदर्शनकारी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र हैं और भगत सिंह छात्र एकता मंच व हिमखंड से जुड़े हैं. अदालत ने कहा कि कोई भी आरोपित प्रतिबंधित संगठन का सदस्य नहीं है और आगे जांच के लिए उनकी हिरासत आवश्यक नहीं है.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का ‘भारत हिंदू राष्ट्र है’ वाला बयान केवल वैचारिक घोषणा नहीं, बल्कि संवैधानिक धर्मनिरपेक्षता को ख़ारिज करने का संकेत है. यह अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ते भेदभाव, राज्य संरक्षण और लोकतांत्रिक बहुलता के क्षरण की दिशा को स्पष्ट करता है.
असम में घर-घर सत्यापन के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची से 10.56 लाख नाम हटाए गए हैं. इनमें मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। 22 जनवरी तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी, जबकि अंतिम सूची 10 फरवरी को जारी की जाएगी.
चित्र कथा: राजस्थान के ग्रीन उद्योग माने जाने वाले फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में काम करने वाले हज़ारों मज़दूर फ्लाई ऐश यानी थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली बारीक राख, जिसमें सिलिका, एल्युमिना, आयरन ऑक्साइड और आर्सेनिक, सीसा, कैडमियम, क्रोमियम, पारा और तांबा जैसी भारी धातुएं होती हैं - के प्रदूषित माहौल में काम करते हैं.
कवि, लेखक, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता जसिंता केरकेट्टा को उनके सृजन के अतिरिक्त देश के आदिवासियों की स्थिति पर अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संवादों-परिसंवादों के लिए भी जाना जाता है. वे मानती हैं कि आदिवासियों की निगाह से देश अपनी परवाह करते हुए अपने आसपास और देश-दुनिया और प्रकृति की परवाह करने का नाम है और इसमें संकीर्णताओं की कोई जगह नहीं है. उनसे बातचीत.
कभी-कभार | अशोक वाजपेयी: इस वर्ष साहित्य अकादेमी पुरस्कार एक प्रेस वार्ता में घोषित किए जाने के पहले संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर रोक लिए गए कि मंत्रालय से उनका अनुमोदन होना है. यह अकादेमियों की स्वायत्तता को सीधे अवमूल्यित करना और अकादेमी के लेखक-सदस्यों, जूरी के लेखक-सदस्यों और पुरस्कार के लिए अनुशंसित लेखकों सभी का एक साथ अपमान है.
संपर्क करें

