द वायर का इंस्टाग्राम अकाउंट मोदी सरकार पर व्यंग्यात्मक कार्टून को लेकर भारत में सोमवार शाम क़रीब दो घंटे तक ब्लॉक रहा. मंत्रालय ने ज़िम्मेदारी इनकार किया, जबकि मेटा द्वारा ‘ग़लती’ की बात सामने आई. बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप पर सवाल खड़े किए हैं.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
क्रिसमस से पहले असम के नलबाड़ी में विहिप और बजरंग दल के सदस्यों ने क्रिसमस मनाए जाने के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन करते हुए सेंट मैरी स्कूल में घुसकर क्रिसमस की सजावट तोड़ी दी और क्राइस्ट की प्रतिमा गिरा दी. वहीं, यूपी के बरेली में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्री राम, हर हर महादेव के नारे लगाए.
हरियाणा के दो युवा खिलाड़ियों का बास्केटबॉल कोर्ट में जान गंवा देना व्यवस्थागत विफलता है. इन दुर्घटनाओं को लेकर खेल विभाग की जांच के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है. इन दोनों निर्मम घटनाओं से यह साफ दिखाई दे रहा है कि व्यवस्थाएं संवेदनहीन और ग़ैर-ज़िम्मेदार हो चुकी हैं.
अरावली की नई परिभाषा के ख़िलाफ़ भारी विरोध के बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय का बुधवार का खनन पर रोक लगाने संबंधी बयान महज़ उन्हीं बातों को दोहराता है, जो सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर के अपने आदेश में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से करने के लिए कहा था.
पुस्तक अंश: धर्म और धर्म-शास्त्र के निर्माण का एकमात्र उद्देश्य बौद्धिकता और आजादी को नष्ट करना और लोगों को मूर्ख और दास बनाना है. यह उस समय चलन में आया, जब मनुष्य आदिम अवस्था में रहा करता था; कमोबेश जानवरों की तरह. जिस प्रकार लोग भूत-प्रेत और आत्माओं से भयभीत रहते थे, ठीक वही डर धर्म और धार्मिक शास्त्र भी पैदा करते थे.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीते साल फरवरी 2024 में चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द किए जाने के बाद पहले पूर्ण वित्तीय वर्ष 2024-25 में केंद्र की सत्ता पर काबिज़ भाजपा ने अपनी वित्तीय स्थिति को और मज़बूत किया है और अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की तुलना में 12 गुना अधिक चंदा जुटाया है.
असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग के खेरेनी क्षेत्र में मंगलवार को भड़की ताज़ा हिंसा में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. इसके चलते कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग दोनों ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
संपर्क करें

