द वायर का इंस्टाग्राम अकाउंट मोदी सरकार पर व्यंग्यात्मक कार्टून को लेकर भारत में सोमवार शाम क़रीब दो घंटे तक ब्लॉक रहा. मंत्रालय ने ज़िम्मेदारी इनकार किया, जबकि मेटा द्वारा ‘ग़लती’ की बात सामने आई. बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप पर सवाल खड़े किए हैं.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
ईसाइयों के ख़िलाफ़ अभियान पिछले सालों में तेज़ होता चला जा रहा है. भारत की कुल जनसंख्या के मात्र 2.3% ईसाई हैं. पिछले कई दशकों से भारत की आबादी में उनका हिस्सा लगभग यही रहा है. फिर धर्मांतरण से ईसाइयों की जनसंख्या में विस्फोटक बढ़ोत्तरी का ख़तरा क्यों सबको वास्तविक जान पड़ता है?
‘द कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया' ने आगामी क्रिसमस के मद्देनज़र विभिन्न राज्यों में ईसाई समुदाय को निशाना बनाने और उन पर कथित हमलों में 'चिंताजनक' वृद्धि की निंदा की और कहा कि इससे भारत के संविधान में निहित धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को गंभीर नुकसान पहुंचा है.
जामिया मिल्लिया इस्लामिया बीए (ऑनर्स) सोशल वर्क के प्रश्न पत्र में ‘मुसलमानों पर अत्याचार’ से संबंधित प्रश्न रखने को लेकर एक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है. कई छात्रों ने निलंबन वापस लेने की मांग की और इसे ‘शैक्षणिक स्वतंत्रता पर हमला’ क़रार दिया.
हिंदी साहित्य के वरिष्ठ कवि-कथाकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे कई दिनों से एम्स रायपुर में भर्ती थे. उनकी सादगीपूर्ण भाषा और मानवीय संवेदनाओं से भरी रचनाओं ने हिंदी साहित्य को विशिष्ट पहचान दी.
राजस्थान के जालोर ज़िले की एक स्थानीय सामुदायिक निकाय ने 15 गांवों में लड़कियों के स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. महिलाओं को शादियों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और पड़ोसियों के घर जाते समय भी कैमरा वाले मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. हालांकि पढ़ाई कर रही लड़कियों को शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए घर पर स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की अनुमति होगी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव बलात्कार मामले में उम्रक़ैद की सज़ा काट रहे भाजपा के निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर की सज़ा पर रोक लगाते हुए ज़मानत दे दी. कोर्ट ने ज़मानत और सज़ा निलंबन की विभिन्न शर्तें रखी हैं. 2019 में सेंगर को नाबालिग से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया था.
संपर्क करें

