इज़रायल और अमेरिका ने ईरान हमला कर दिया है. तेहरान के कई इलाकों में विस्फोट हुए हैं और संचार सेवाएं बाधित हो रही हैं. ईरान ने कड़े जवाब की चेतावनी दी है, जबकि इज़रायल में आपातकाल घोषित कर हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है.
वीडियो
→अडानी का फैलता साम्राज्य
→सभी ख़बरें
नॉर्वे के गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का हवाला देते हुए अडानी ग्रीन एनर्जी को निवेश के लिए अयोग्य कंपनियों की सूची में डाल दिया है. इससे पहले अडानी पोर्ट्स को भी इसी आधार पर 15 मई 2024 को सूची में शामिल किया गया था.
बनारस के घाटों पर समय बिताकर कलकत्ता के घाटों का ध्यान आना स्वाभाविक था. वाराणसी के घाटों का अध्यात्म और परलोक से संबंध अधिक है और कलकत्ता के घाटों का ज़्यादा सरोकार है इस लोक में जीवनयापन से. बंगनामा की चालीसवीं क़िस्त.
जेएनयू छात्र संघ द्वारा गुरुवार को आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने छात्र संघ के तीन पदाधिकारियों समेत 14 छात्रों को गिरफ़्तार किया था. इस मामले में अदालत ने शुक्रवार को सभी छात्रों को ज़मानत देते हुए दिल्ली पुलिस से उनके पते सत्यापित करने के लिए भी कहा है, जिसके पहले उन्हें रिहा नहीं किया जा सकता है. इस पर एक छात्र ने द वायर से कहा, 'अदालत ने बेल भी दी है और जेल भी.'
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि 2021 में हुआ चमोली हिमस्खलन और 2024 में केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन जैसी घटनाओं के साथ-साथ कई अन्य आपदाएं रोकी जा सकती थीं. एनडीएमए ने कहा है कि इन घटनाओं ने दीर्घकालिक जोखिम न्यूनीकरण योजना और सामुदायिक तैयारी के उपायों में मौजूद ख़ामियों को उजागर किया है.
पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के क़रीबी सहयोगी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके में शामिल हो गए. इसके बाद उन्होंने एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पडी के. पलानीस्वामी को ‘तानाशाह’ और ‘अहंकारी’ कहा.
जून 2025 में छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले के कई आदिवासी इलाक़ों के गांवों में ग्राम सभा में पारित एक प्रस्ताव का हवाला देते हुए ईसाई पादरियों और ‘धर्मांतरित ईसाइयों’ के प्रवेश पर रोक लगाने वाले होर्डिंग लगाए गए थे. हाईकोर्ट ने इस रोक को असंवैधानिक नहीं माना. बीते हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फ़ैसले को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज करते हुए याचिकाकर्ता को पेसा नियमों के तहत सक्षम प्राधिकरण के पास जाने की सलाह दी.
संपर्क करें

