अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारतीय सामानों पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान इस शर्त पर किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. ट्रंप का यह आदेश भारत के लिए कई रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिम पैदा करता है.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
भाजपा ने महाराष्ट्र में हुए बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के सह-आरोपी तुषार आप्टे को ‘को-ऑप्टेड’ पार्षद नियुक्त किए जाने पर हुई व्यापक आलोचना के बाद उसी दिन यह आदेश वापस ले लिया. आप्टे उस स्कूल के तत्कालीन सचिव थे, जहां यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था.
छत्तीसगढ़ के एक सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को कक्षा चार के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में कथित तौर पर एक सवाल में 'राम' नाम के उल्लेख को लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. साथ ही, संविदा पर कार्यरत एक अन्य सहायक शिक्षिका, जो पेपर मॉडरेटर थीं, उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्यवाही चल रही है.
एनआईए के प्रभावित करने वाले दोषसिद्धि आंकड़ों को लेकर कई आरोपियों, उनके वकीलों और यहां तक कि एजेंसी से जुड़े रहे एक व्यक्ति ने द वायर से बात की और बताया कि क्यों एनआईए के इतने सारे मामले आरोपियों के कबूलनामों के साथ उन्हें दोषी मान लिए जाने के साथ ख़त्म होते हैं.
ईरान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरानी प्रशासन ने 8 जनवरी को इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं बंद कर दी हैं. जिसके बाद ईरान में रह रहे भारतीयों के परिवार चिंतित हैं. अपने परिजनों की खोज ख़बर के लिए वे ईरान में भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया चैनल पर आश्रित हैं.
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वाराणसी में पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) प्रदर्शनकारियों पर 'योगी-मोदी की ट्रबल इंजन' सरकार ने पुलिस को 'क्रूरतापूर्वक लाठीचार्ज' करने का आदेश दिया.
अंकिता भंडारी हत्या मामले में सीबीआई जांच की घोषणा के बाद एक बार फिर राज्य सरकार कथित तौर पर मामले में शामिल वीआईपी के ख़िलाफ़ नई एफआईआर दर्ज करने को लेकर विवादों में घिरी है. नया केस पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित अनिल जोशी की शिकायत पर दर्ज किया गया है. कांग्रेस जोशी की शिकायत को कथित 'वीआईपी' को बचाने का एक तरीका मान रही है.
संपर्क करें

