द वायर का इंस्टाग्राम अकाउंट मोदी सरकार पर व्यंग्यात्मक कार्टून को लेकर भारत में सोमवार शाम क़रीब दो घंटे तक ब्लॉक रहा. मंत्रालय ने ज़िम्मेदारी इनकार किया, जबकि मेटा द्वारा ‘ग़लती’ की बात सामने आई. बिना पूर्व सूचना की गई इस कार्रवाई ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप पर सवाल खड़े किए हैं.
वीडियो
→नेपाल की अधूरी क्रांति?
→सभी ख़बरें
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मार्च 2024 से एक्स कॉर्प को 91 टेकडाउन नोटिस जारी किए, जिनमें 1,100 से अधिक यूआरएल को विभिन्न क़ानूनों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की गई. इनमें से आधे लिंक सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने से जुड़े थे. मंत्रालय और एक्स के बीच अब क़ानूनी विवाद भी चल रहा है.
उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने मंगलवार को 2015 के मोहम्मद अख़लाक़ लिंचिंग मामले में सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ चल रहे मुक़दमे वापस लेने संबंधी राज्य सरकार की याचिका खारिज़ कर दी है. कोर्ट ने कहा कि याचिका का कोई ठोस क़ानूनी आधार नहीं था. उधर, अख़लाक़ के परिवार के वकील युसूफ सैफी ने इसे इंसाफ कहा है.
बीते कुछ दिनों से क्रिसमस को लेकर दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों द्वारा विरोध देखने को मिल रहा है. जहां हरिद्वार के एक होटल में क्रिसमस से जुड़ा आयोजन रद्द किया गया, वहीं जबलपुर की एक चर्च में जबरन घुसपैठ कर धर्मांतरण का आरोप लगाया गया. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक व्यक्ति ओडिशा में सैंटा क्लॉज़ कैप बेच रहे विक्रेता को प्रताड़ित करते दिख रहा है.
अरावली विरासत जन अभियान ने एक बयान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकार की गई अरावली पर्वतमाला की समान परिभाषा को लेकर सरकार की हालिया सफ़ाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं. वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर पर्यावरणीय सुरक्षा को कमज़ोर करने और संवेदनशील अरावली में खनन का रास्ता खोलने की ‘सुनियोजित साज़िश’ रचने का आरोप लगाया है.
बीते 16 दिसंबर को बांग्लादेशी होने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मज़दूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. केरल के मंत्री एमबी राजेश का कहना है कि वे संघ परिवार की नफ़रत की राजनीति के शिकार हुए, हमलावरों में आरएसएस के ऐसे कार्यकर्ता शामिल थे जिन पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज रह चुके हैं.
असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग ज़िले में बेदख़ली की मांग से जुड़े विरोध प्रदर्शन हिंसक हो उठे. प्रदर्शनकारियों ने कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य और भाजपा नेता के पुश्तैनी घर में आग लगा दी और पथराव किया. इसमें तीन प्रदर्शनकारी और कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. तनाव के बीच निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.
संपर्क करें

