अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.
वीडियो
→अडानी का फैलता साम्राज्य
→सभी ख़बरें
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,031,223 है और इस महामारी से अब तक 145,477 लोग जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के कुल 7.6 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 16.85 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में यह कार्रवाई की है. कुर्क की गईं संपत्तियों में फ़ारूक़ अब्दुल्ला का गुपकर रोड पर स्थित एक आवास भी है, जहां वह कई दशकों से रह रहे हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती दी जाएगी.
कैलाश विजयवर्गीय समेत भाजपा के पांच नेताओं ने उनके ख़िलाफ़ पश्चिम बंगाल में दर्ज आपराधिक मामलों में अंतरिम संरक्षण प्रदान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया था. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनावों से संबंधित राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए उन पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर आपराधिक मामले थोपे जा रहे हैं.
मणिपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी. बृंदा ने 2018 के ड्रग्स मामले के एक मुख्य आरोपी लुखाउसी जू को अदालत द्वारा बरी किए जाने के एक दिन बाद राज्य के पुलिस वीरता पदक को लौटा दिया. बीते जुलाई महीने में उन्होंने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह पर लुखाउसी जू को बचाने का आरोप लगाया था.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में पांच तृणमूल कांग्रेस के हैं. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में अगली सरकार भाजपा बनाएगी. अमित शाह ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव आने तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपनी पार्टी में अकेली रह जाएंगी.
संगीत नाटक अकादमी से संबद्ध दिल्ली के कथक केंद्र की एक छात्रा का आरोप है कि लोकप्रिय पखावज वादक और कथक गुरु पंडित रविशंकर उपाध्याय उन्हें ग़लत तरीके से छूते थे और अश्लील मैसेज भेजते थे. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने 15 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.
संपर्क करें

