कभी-कभार | अशोक वाजपेयी: 'कविता क्या है?’ में आचार्य रामचंद्र शुक्ल कहते हैं कि ‘ज्यों-ज्यों हमारी वृत्तियों पर सभ्यता के नए-नए आवरण चढ़ते जाएंगे त्यों-त्यों एक ओर तो कविता की आवश्यकता बढ़ती जाएगी, दूसरी ओर कविकर्म कठिन होता जाएगा.’
वीडियो
→अडानी का फैलता साम्राज्य
→सभी ख़बरें
स्मृति शेष: शंकर का साहित्य इस अर्थ में अद्वितीय है कि वह अमूर्त समाजशास्त्रीय सिद्धांतों को जीवंत मानवीय अनुभवों और ठोस सामाजिक परिस्थितियों में रूपांतरित कर देता है. उनके निधन के साथ एक ऐसे लेखक का अवसान हुआ, जिसने भारतीय शहरी आधुनिकता की जटिलताओं- वर्ग, आकांक्षा, नैतिक द्वंद्व और मानवीय अकेलेपन को सशक्त भाषा और संवेदना प्रदान की.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मांसाहारी भोजन की खुलेआम बिक्री और खपत को युवाओं और बच्चों में 'हिंसक प्रवृत्तियों' से जोड़ने के बाद सोमवार को कहा कि नगर निकायों को अब स्कूल, मंदिर परिसरों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों के पास संचालित ऐसी दुकानों को बंद करने के लिए कहा गया है.
एनबीडीएसए ने समाचार रिपोर्टिंग में 'जिहाद' शब्द के इस्तेमाल को लेकर विशेष दिशानिर्देश तैयार करने का निर्णय लिया है. साथ ही ज़ी न्यूज़ नेटवर्क के विभिन्न चैनलों, टाइम्स नाउ नवभारत, न्यूज़18 और एनडीटीवी सहित कई टीवी चैनलों को उन प्रसारणों को लेकर चेतावनी दी है, जिनमें खाने में कथित मिलावट की घटनाओं को 'थूक जिहाद' और 'फूड जिहाद' जैसे शब्दों के साथ पेश किया गया था.
द वायर ने अब तक सार्वजनिक न किए गए सरकारी 'सहयोग' पोर्टल (आईटी इंटरमीडियरी) का यूज़र मैनुअल, जिसमें केंद्र सरकार का ऑनलाइन कंटेंट हटाने का पूरा तरीका बताया गया है, का विश्लेषण किया है. मैनुअल बताता है कि कैसे ऑनलाइन कंटेंट हटाने के आदेश एकतरफा होते हैं, जहां हितधारकों में सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों के बीच बात हो रही है और मूल कंटेट लिखने या बनाने वाला नदारद है.
2026 के ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) में भारत की एकमात्र नामित मणिपुरी भाषा की फीचर फिल्म ‘बूंग’ ने ‘बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म’ श्रेणी में पुरस्कार जीत लिया. फिल्म की निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी ने कहा कि बूंग एक ऐसी जगह की कहानी है जो बेहद अशांत है, जिसे भारत में लंबे समय से नज़रअंदाज़ किया गया और जिसका पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं हुआ. हम प्रार्थना करते हैं कि मणिपुर में शांति लौटे.
ईरान में ताज़ा विरोध प्रदर्शनों और क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने छात्रों, तीर्थयात्रियों और अन्य भारतीयों से वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने को कहा है.
संपर्क करें

