पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि ग़ाज़ियाबाद पुलिस उन्हें और उनके परिजनों को परेशान कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस देर रात उनके घर पहुंची, जबकि उनके ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों और दर्ज एफआईआर की पूरी जानकारी उन्हें ठीक से नहीं दी जा रही है. उपाध्याय उन शुरुआती पत्रकारों में शामिल थे, जिन्होंने अयोध्या राम मंदिर में भ्रष्टाचार और चढ़ावा चोरी के आरोपों को सामने लाया था.
वीडियो
→दुनिया
→सभी ख़बरें
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और टीएमसी नेता आशीष बनर्जी का शव रविवार (16 अगस्त) सुबह बीरभूम के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मिला. पुलिस को मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है.
कभी-कभार | अशोक वाजपेयी: पुष्यमित्र ने 'गांधी का सैंतालीस' में महात्मा गांधी के आख़िरी साल की कहानी अनेक मार्मिक ब्योरों के साथ लिखी है. गांधी-निंदा और अपमान के इस संघ-आयोजित समय में जो लोग गांधी-सचाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा जानना चाहते हैं उनके लिए यह पुस्तक एक अनिवार्य संदर्भ ग्रंथ है.
क्या पंद्रह अगस्त 1947 के बाद ‘हम’ का यह दायरा निरंतर फैलता गया है या वह फैलते-फैलते सिकुड़ना शुरू हो गया है? या कभी फैला ही नहीं है? यह सब कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब देश के हर सदस्य को खुद ढूंढने होंगे.
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले के प्रशासन ने शुक्रवार देर रात उन्हें राज्य सरकार के गेस्ट हाउस को ख़ाली करने का आदेश दिया, जबकि शुरू में उन्हें वहां ठहरने की अनुमति दी गई थी. वहां से जाने से इनकार किया तो बाहर भीड़ जमा हो गई और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए गए. मोइत्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर महिला सांसदों की गरिमा की रक्षा के लिए हस्तक्षेप की
जेएनयू की प्रोफेसर एमेरिटा ज़ोया हसन का दिल्ली के एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बहुलतावाद पर प्रस्तावित संबोधन विहिप सदस्यों के कथित विरोध के रद्द कर दिया गया था. हालांकि, अब संगठन के एक पदाधिकारी ने ऐसे किसी भी प्रदर्शन से इनकार किया है. लेकिन उनका कहना है कि वह इस विश्वास पर कायम हैं कि आमंत्रित अतिथि को ऐसा कोई मंच नहीं दिया जाना चाहिए, जहां वे युवा दिमागों को प्रभावित या 'दूषित' कर सकें.
संसद में पेश किए गए कैग रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन इंडिया मिशन के तहत जहां 14 लाख हेक्टेयर इलाके में वन क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया था, केवल 0.03409 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में ही बढ़ाया जा सका. इस योजना का उद्देश्य वन और वृक्ष आवरण का विस्तार करना, पारिस्थितिकी तंत्र से मिलने वाली सेवाओं में सुधार करना और वन-आधारित आजीविका को बढ़ावा देना है.
संपर्क करें

