भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम मोदी से संबंधित कथित टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है. हालांकि, पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को चार दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चुनाव आयोग चुप्पी साधे हुए है.
वीडियो
→अडानी का फैलता साम्राज्य
→सभी ख़बरें
झारखंड के रामगढ़ ज़िले के मांडू प्रखंड के नवाडीह गांव का मामला. खंड विकास अधिकारी ने भूख से मौत होने की बात को नकारा लेकिन स्वीकार किया कि परिवार का राशन कार्ड नहीं बना था.
पाकिस्तान के राजनीतिक विश्लेषकों को आशंका है कि देश में राजनीति के लिहाज़ से हालात अस्थिरता वाले हो सकते हैं, जहां अपने गढ़ों में शिकस्त का सामना करने वाले कई राजनीतिक दिग्गज आम चुनावों में धांधली के आरोपों के बीच हाथ मिला सकते हैं.
एक हिंदू महिला और मुस्लिम शख़्स ने हाईकोर्ट से राहत मांगी है कि वे गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट मैरिज अधिकारी को निर्देश दे कि उनकी शादी का नोटिस उनके घर न भेजा जाए. कोर्ट ने कहा कि मांगी गई कुछ सूचनाएं निजता का उल्लंघन करती हैं. इस प्रक्रिया में एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में बदलते वक़्त की मानसिकता झलकनी चाहिए.
समिति ने कहा कि चीन द्वारा डंपिंग शुरू किए जाने से पहले भारत 2006 से 2011 के बीच सौर उत्पादों का बड़ा निर्यातक था. समिति ने घरेलू सौर उद्योग के हितों की रक्षा के लिए तत्काल उपाय किए जाने की ज़रूरत पर बल दिया.
अदालत ने कहा कि मेडिकल पेशे से लापरवाही और लापरवाह डॉक्टरों को बाहर निकालने से ऐसे डॉक्टरों का सम्मान बरकार रहेगा जो कि ईमादारी से काम करते हैं और इस पेशे के नैतिक मूल्यों का पालन करते हैं.
बीते हफ्ते अलवर में 'गोरक्षकों' द्वारा कथित पिटाई के बाद हुई अकबर खान की मौत पर स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने सरकार को दो हफ्ते के भीतर जवाब देने को कहा है.
संपर्क करें

