इस्तीफ़ा देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि वह कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रहेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर कोई भूमिका निभाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने बताया कि अपने इस्तीफ़े के बाद कांग्रेस आलाकमान द्वारा राज्यसभा की सदस्यता का जो प्रस्ताव उन्हें दिया गया था, उसे उन्होंने ठुकरा दिया है.